प्रयागराज, दिसम्बर 6 -- आगामी माघ मेला 2026 के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होगा। उत्तर रेलवे ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ तथा प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशनों पर निरीक्षण कर यात्री सुविधा का जायजा लिया। डीआरएम ने कहा कि महाकुम्भ 2025 की तरह ही माघ मेला में श्रद्धालुओं को वही सुविधाएं मिलेंगी। उसी आधार पर तैयारी की जा रही है। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर प्रयाग और फाफामऊ रेलवे स्टेशन से ऑन डिमांड ट्रेनों का संचालन होगा। भीड़ बढ़ने पर एक तरफ से प्रवेश तो दूसरी ओर से निकासी होगा। डीआरएम ने दोपहर में स्टेशनों पर बने प्रतीक्षालयों, यात्री आश्रय, सार्वजनिक सूचना तंत्र (पीए सिस्टम) तथा अस्थायी सहायता काउंटरों की स्थापना की प्रगति का निरीक्षण किया गया। सबसे...