लखनऊ, फरवरी 19 -- लखनऊ, संवाददाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा महाकुम्भ को मृत्युकुम्भ कहे जाने पर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। विधायक ने ममता बनर्जी के बयान को हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति का अपमान बताया। वहीं देश की एकता और अखंडता पर भी सीधा प्रहार करार दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफोर्म 'एक्स पर पोस्ट कर विधायक ने कहा कि महाकुम्भ भारतीय संस्कृति, धर्म और सामाजिक एकता का प्रतीक है और इसका अपमान किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। महाकुंभ भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म का गौरव है। इसका अपमान करना हमारे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का अपमान है। उन्होंने आगे कहा कि महाकुंभ जैसे आयोजनों का उद्देश्य सभी धर्मों और समुदायों के बीच एकता, शांति और समरसता को बढ़ावा देना है। इस पवित्र आयोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.