प्रयागराज, जनवरी 22 -- महाकुम्भ नगर, संवाददाता। महाकुम्भ नगर के सेक्टर छह स्थित पुरुषार्थ आश्रम शिविर में आयोजित कथा में वाराणसी के आध्यात्मिक संत व कवि ओ द अक् ने बुधवार को पर्यटन और तीर्थाटन के अंतर पर विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ मनोरंजन नहीं, आस्था का मेला है। इसकी महत्ता तीर्थाटन में है न कि पर्यटन में। महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को स्नान-दान के साथ संतों का सम्मान करना चाहिए। संगम रील बनाने के लिए नहीं है। 12 वर्ष की प्रतीक्षा के बाद यह महाकुम्भ का पावन अवसर आया है। ओम द अक् ने स्वामी राघवाचार्य के मंच पर कहा कि महाकुम्भ आस्था का मेला है। प्रयाग माहात्म्य में भगवत स्मरण व जप-तप का विधान है। संतों के विचारों को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। महाकुम्भ में सुविधा खोजने की जरूरत नहीं है। इस मौके पर स्मृति चिह्न भेंटक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.