वाराणसी, फरवरी 28 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। प्रयागराज महाकुम्भ के समापन के बाद कैंट, बनारस, वाराणसी सिटी, काशी, शिवपुर और लोहता रेलवे स्टेशनों पर शुक्रवार को यात्रियों की संख्या में कमी आई। हालांकि देर रात बिहार, गोरखपुर और अयोध्या की ओर जाने वाली ट्रेनों के समय भीड़ बढ़ गई। भीड़ का दबाव कम होने से इन स्टेशनों पर तैनात केन्द्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) और पीएसी के जवानों तथा होमगार्डों की रवानगी भी शुरू हो गई। वहीं, उत्तर रेलवे के विभिन्न डिवीजनों से आए दर्जन भर खाली रैकों (ईम्प्टी कोचिंग रैक या ईसीआर) को रवाना किया गया। कैंट और बनारस स्टेशनों पर बने आठ होल्डिंग एरिया में दिन में तीर्थयात्रियों की भीड़ कम रही लेकिन शाम होने के बाद संख्या बढ़ गई। उधर, परिवहन निगम (वाराणसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.