वाराणसी, फरवरी 21 -- प्रयागराज महाकुम्भ और महाशिवरात्रि की संभावित भीड़ के प्रबंधन के लिए 22 से 28 फरवरी तक काशी स्टेशन पर 8 ट्रेनों को दो मिनट का स्टॉपेज होगा। उत्तर रेलवे (लखनऊ मंडल) की ओर से जारी सूचना के अनुसार अप साइड की बालूरघाट-बठिंडा फरक्का एक्सप्रेस, राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस, पटना-कोटा एक्सप्रेस और दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस काशी स्टेशन पर रुकेंगी। वहीं, डाउन साइड की इंदौर-पटना एक्सप्रेस, देहरादून-हावड़ा कुम्भ एक्सप्रेस, कोटा-पटना एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या-13238 और 13240) और वाराणसी-राजगीर बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस को ठहराव दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार 22 से 28 फरवरी तक राजगीर-वाराणसी बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस, बरकाकाना-वाराणसी मेमू और सिंगरौली-वाराणसी एक्सप्रेस (13344-46) और आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर काशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.