मेरठ, मार्च 4 -- मेरठ, संवाददाता पुलिस लाइन स्थित मंदिर के पास सोमवार को महाकुंभ त्रिवेणी का अमृतजल वितरित किया गया। जो पुलिसकर्मी या आमजन किसी कारणवश महाकुंभ में स्नान करने नहीं जा सके उनके लिए यह अमृतजल की व्यवस्था की गई है। सबसे पहले मंदिर में अमृतजल से जलाभिषेक किया गया। इसके बाद जल का वितरण किया गया। सीएफओ संतोष राय ने बताया मेरठ से पांच फायर टेंडर की गाड़ियां गई थीं। अभी एक गाड़ी सोमवार को जल लेकर आए हैं। जो पुलिसकर्मी ड्यूटी के कारण कुंभ स्नान का लाभ नहीं ले सके वो महाकुंभ से टैंकर में आए इस जल को उसी श्रृद्धा से शीश नवा रहे हैं। पुलिसकर्मियों के परिवार भक्तिभाव के साथ इस जल को सिरमाथे लगा रहे हैं। छोटे फायर टेंडर में 25 सौ लीटर अमृतजल लाया गया है। पुलिस लाइन में महाकुंभ का अमृत जल एनाउंसमेंट कर वितरित किया गया। पुलिसकर्मियों सहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.