नई दिल्ली, फरवरी 21 -- प्रयागराज महाकुंभ से वापस आ रहे हजारीबाग के लोगों के साथ दर्दनाक हादसा सामने आया है। वाराणसी-सुल्तानपुर हाई-वे पर बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव के पास बुधवार रात सड़क दुर्घटना में हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड के कंडसार गांव के पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हैं। सभी को जौनपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां प्राथमिकी इलाज के बाद घायलों को बीएचयू स्थित वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद एसयूवी चालक लापता है। जानकारी के अनुसार, कटकमसांडी प्रखंड के कंडसार गांव से 11 लोग 17 फरवरी को एसयूवी से महाकुम्भ स्नान के लिए निकले थे। स्नान के बाद बाबा विश्वनाथ मंदिर वाराणसी में दर्शन के बाद बुधवार की रात डेढ़ बजे अयोध्या निकले थे। जौनपुर के सरोखनपुर गांव के पास एसयूवी अनियंत्रित होक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.