औरंगाबाद, जनवरी 31 -- ओबरा, संवाद सूत्र। ओबरा प्रखंड के फेसर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी रमेश सिंह की पत्नी गायत्री देवी का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार वह परिजनों के साथ प्रयागराज कुम्भ स्नान करने गयी थी। लौटने के दौरान रास्ते में उनकी तबीयत खराब हुई और वे गिर पड़ी। परिजन रेल पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए उन्हें प्रयाग स्थित मोती नेहरू कॉलेज लाए। चिकित्सकों ने उन्हें मृत करार दिया। शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने बनारस के मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया। उनके निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.