लखनऊ, मार्च 28 -- -जलशक्ति मंत्री ने महाकुंभ में सराहनीय काम करने वाले 112 कर्मियों को किया सम्मानित लखनऊ, विशेष संवाददाता। महाकुंभ-2025 के दौरान जल जीवन मिशन द्वारा लगाए गई स्वच्छ सुजल गांव प्रदर्शनी खासी चर्चा में रही। इसके आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले विभागीय और एजेंसियों से जुड़े 112 कर्मियों को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने शुक्रवार को सम्मानित किया। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि महाकुंभ की चर्चा पूरी दुनिया में है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 8 साल के कार्यकाल को महाकुंभ से नापा जा सकता है कि बिना किसी परेशानी के 66 करोड़ लोग इस आयोजन का हिस्सा बने। उन्होंने कहा कि महाकुंभ यूपी में कानून के राज का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। स्वच्छ सुजल गांव प्रदर्शनी की तारीफ करते हुए जलशक्ति मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.