झूंसी, फरवरी 19 -- महाकुंभ में स्नान के लिए श्रद्धालु बनकर आई युवती की लाश यहां के एक लॉज के बाथरूम में खून से लथपथ मिली है। युवती एक युवक के साथ मंगलवार रात आई थी। दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताया था। युवती के साथ आया युवक फरार है। युवती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। उसके चेहरे पर भी वार के निशान मिले हैं। झूंसी पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक-युवती कौन और कहां के थे, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास लगी सीसीटीवी के आधार पर सुराग तलाशने की कोशिश में जुटी है। झूंसी पुलिस के अनुसार आजाद नगर निवासी संजय कुमार बिंद का लॉज है। पड़ोस का ही सुरेंद्र सड़क पर पूड़ी सब्जी की दुकान लगाता है, उसी ने मंगलवार शाम फोन कर संजय को बताया कि एक दंपती संगम स्नान के लिए आए हैं और उनके पास रात में रुकने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.