नई दिल्ली, जनवरी 29 -- महाकुंभ में भगदड़ के बाद भी शाही स्नान की अखंड परंपरा नहीं टूटेगी। वहां स्थिति तेजी से सामान्य होने और महाकुंभ मेलाधिकारी से बातचीत के बाद अखाड़ा परिषद ने शाही स्नान का ऐलान कर दिया है। हालांकि पहले की तरह जुलूस नहीं होगा। इसे काफी छोटा रखा जाएगा। देर हुई भगदड़ की घटना के बाद शाही स्नान रद्द करने का ऐलान करने वाले अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र गिरी ने अब कहा कि प्रशासन से बातचीत हुई है। प्रशासन ने कहा कि साधु संतों के स्नान वाले घाट धीरे धीरे खाली हो रहे हैं। इसलिए अब स्नान का फैसला लिया गया है। कुछ देर में इसके लिए समय भी घोषित हो जाएगा। माना जा रहा है कि दस बजे के बाद किसी भी समय अखाड़े शाही स्नान के लिए पहुंचने लगेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.