नई दिल्ली, जनवरी 30 -- महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अवसर पर मची भगदड़ के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार एक्शन में हैं। गुरुवार को महाकुंभ की व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए एक आईएएस के साथ ही चार पीसीएस अधिकारियों की तैनाती कर दी। ये अधिकारी 15 फरवरी तक प्रयागराज में उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने में सहयोग देंगे। इससे पहले बुधवार को प्रयागराज में बतौर मंडलायुक्त सेवा दे चुके आशीष गोयल और एडीए के वीसी रहे भानु गोस्वामी की तैनाती की गई। दोनों प्रयागराज पहुंच भी गए हैं। इसके अलावा विशेष सचिव स्तर के पांच अधिकारियों को भी भेजा है। जिस संगम नोज पर हादसा हुआ था वहां पर भी नए मजिस्ट्रेट समेत अन्य अफसरों की तैनाती कर दी गई है। आईएएस अधिकारी खाद्य एवं रसद विभाग के विशेष सचिव अतुल सिंह और पीसीएस अधिकारियों में युवा कल्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.