प्रयागराज, फरवरी 15 -- महाकुंभ मेला में एक बार फिर आग लग गई। आग लगने की खबर लगते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आग महाकुंभ स्थित लवकुश धाम कैंप में लगने की बात कही जा रही है। आग से कई पंडाल जलने की भी सूचना है। आग लगने की जैसे ही खबर लगी तो फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो गईं। हालांकि आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग कैसे लगी? इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। बतादें कि ये तीसरी बार ऐसा हुआ जब महाकुंभ में आग लगी है। इससे पहले नौ फरवरी की रात सेक्टर-23 में आग लगी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत ही फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया था। आग लगने की वजह गैस सिलेंडर का लीक हो बताया गया था।30 जनवरी को भी महाकुंभ में लगी थी आग महाकुंभ शुरू होने के साथ ही यहां कई बार आग लग चुकी है। 30 जनवरी को भी महाकु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.