हरदोई, फरवरी 14 -- हरदोई। प्रयागराज में आयोजित भव्य एवं ऐतिहासिक महाकुंभ-2025 के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाएं देने वाले होमगार्ड जवानों को "कुंभ सेवा पदक" एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। रसखान प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने होमगार्ड जवानों को सम्मानित किया। पदक अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि ने होमगार्ड जवानों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर अलंकृत किया और उनके योगदान की सराहना की। राज्यमंत्री ने अपने संबोधन में महाकुंभ के दौरान होमगार्ड जवानों द्वारा भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, रेलवे सुरक्षा ड्यूटी तथा आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों के सफलतापूर्वक निर्वहन की सराहना की। मुख्य अतिथि ने कहा कि होमगार्ड बल राज्य की सुरक्षा व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.