महाकुंभ नगर, फरवरी 22 -- प्रयागराज महाकुंभ में आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है। हर दिन लाखों श्रद्धालु डुबकी लगा रहे हैं। महाशिवरात्रि से चार दिन पहले ही डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 करोड़ के पार हो गया। उत्तर प्रदेश सरकार का दावा है कि प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक 60 करोड़ से ज्यादा लोगों ने गंगा और त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई है। मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 22 फरवरी यानी शनिवार शाम चार बजे तक कुल 1.11 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। जबकि 13 जनवरी से अभी तक कुल 60.42 करोड़ श्रद्धालु गंगा और संगम में स्नान कर चुके हैं। सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक, दुनिया में कुल 120 करोड़ सनातनी हैं। इस लिहाज से महाकुंभ में दुनिया के आधे से अधिक सनातनी गंगा और त्रिवेणी संग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.