नई दिल्ली, फरवरी 15 -- बिहार के नवादा में कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए परिवार के बंद घर से भीषण चोरी की खबर आई है। बदमाशों ने घर से करीब 40 लाख के गहने, कैश और अन्य सामान चुरा लिए। चोरों ने भगवान को भी नहीं छोड़ा। दुर्गा जी समेत कई देवी देवताओं की मुर्तियां उठा ले गए। आशंका है कि चोरी करने वालों का परिवार से कनेक्शन है जिसे कुंभ जाने और घर के तहखाने की जानकारी थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गृह स्वामी अमेरिका रहते हैं। उनकी पत्नी यहां रहती है जो कुंभ गई है। घटना गोनावाँ नाला रोड निवासी संजय सिंह के मकान में हुई स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक घर में कोई नहीं था। परिवार के सभी लोग 8 फरवरी को नहाने के लिए महाकुंभ गए थे। सीसीटीवी में इन चोरों की करतूत रिकार्ड हो गयी जिसके आथार पर चोरों की पहचान करने में पुलिस जुट गयी है। बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.