झांसी, फरवरी 19 -- झांसी (टोडीफतेहपुर), संवाददाता टोडीफतेहपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला खुशी में घर में अकेली महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में उसका शव फंदे पर झूलता मिलने से आसपास हड़कंप मच गया। उसके सास-ससुर महाकुंभ प्रयागराज गए हैं। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मोहल्ला खुशीपुरा निवासी ईश्वर कुशवाहा अपनी पत्नी के साथ पिछले दिनों महाकुंभ नहाने प्रयागराज गए हैं। उनका बेटा देवीदास पूना (महाराष्ट्र) में काम करता है। बीती देर रात देवीदास की पत्नी रूबी (22) घर पर अकेली थी। तभी वह अंदर के कमरे में गई। वहां उसने साड़ी के सहारे पंखे से फांसी का फंदा बनाया और झूल गई। काफी देर जब उसकी कोई आहट नहीं हुई तो आसपास के लोगों को कुछ शंका हुई। उन्होंने कमरें में जाकर देखा तो दंग रह गए। रूबी का श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.