बागपत, फरवरी 8 -- रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले दो सप्ताह से प्रयागराज महाकुंभ में गईं 100 रोडवेज बसें धीरे धीरे वापस लौट रही हैं। इनका निर्धारित रुटों पर बसों का संचालन शुरू हो जाएगा, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। दरअसल, बड़ौत रोडवेज डिपो के बेड़े में 150 से ज्यादा निगम व अनुबंधित बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर होता है। वहीं दो सप्ताह पूर्व महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए डिपो की करीब 100 बसें प्रयागराज भेज दी गई थी। इसके बाद से यात्रियों को सिर्फ 50-55 बसों पर ही निर्भर होना पड़ रहा था। ऐसे में दिल्ली, शामली, हरिद्वार, सहारनपुर, गाजियाबाद के साथ अन्य लोकल मार्गों पर भी बसों की किल्लत बढ़ गई थी। वहीं अब प्रयागराज महाकुंभ में भेजी गई बसें अब धीरे-धीरे वापस लौट आई है, जिससे यात्रियों को राहत मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.