कानपुर, जनवरी 5 -- प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 के सफल और सुरक्षित आयोजन में अपना उत्कृष्ट योगदान देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस आयुक्त और जेसीपी हेडक्वार्टर को सम्मानित किया है। महाकुंभ मेले में विश्व भर से श्रद्धालु प्रयागराज के संगम तट पर शामिल हुए थे। ऐसे में महाकुंभ के सफल आयोजन में पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल और संयुक्त पुलिस आयुक्त हेडक्वार्टर विनोद कुमार सिंह को प्रभावी नेतृत्व, सतत निगरानी एवं सराहनीय प्रशासनिक योगदान देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशस्ति पत्र व मेडल से सम्मानित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.