गुरुग्राम, मार्च 15 -- महाकुंभ के लिए टैक्सी बुकिंग के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले साइबर ठगों को बैंक खाता और सिम कार्ड उपलब्ध कराने के आरोप में दो लोगों को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुग्राम पुलिस के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मामला तब प्रकाश में आया जब एक पीड़ित ने 10 फरवरी को महाकुंभ के लिए टैक्सी बुकिंग के नाम पर उसके साथ 24 हजार रुपये की धोखाधड़ी को लेकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद साइबर अपराध दक्षिण पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान सदरपुर कॉलोनी निवासी दो आरोपियों राज और राजा को गुरुवार को नोएडा के सेक्टर-45 से गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि ठगी की गई रकम राज के बैंक खाते में जमा की गई थी, जबकि धोखाधड़ी में इस्तेमाल हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.