प्रमुख संवाददाता, मार्च 3 -- महाकुंभ 2025 समाप्त होने के साथ ही प्रयागराज को उसके चलते सड़कों पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिल गई है। वहीं अब नगर निगम अब शहर को मच्छर और महामारी के प्रकोप से बचाने में जुट गया है। 45 दिनी आयोजन समाप्त होने के बाद नगर निगम ने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। सात दिन में शहर को स्वच्छ बनाने का नगर निगम ने विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत गंगा किनारे मोहल्ले, महाकुम्भ में बनाई गई अस्थायी 78 पार्किंग, होल्डिंग एरिया में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इन्हीं इलाकों में फॉगिंग भी कराई जा रही है। एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है। शहर को जोड़ने वाले सभी राजमार्गों की भी सफाई कराई जा रही है। सात दिन तक यह अभियान निरंतर चलेगा। अभियान में 10 हजार सफाई मित्र और 500 उपकरण और वाहन लगाए गए हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.