बक्सर, जनवरी 29 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद सदर प्रखंड के हरिकिशुनपुर गांव की एक महिला लापता है। उसे ढूंढते हुए उसके परिजन प्रयागराज पहुंच चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिकिशुनपुर गांव निवासी दयानंद पांडेय की पत्नी सीमा देवी 40 मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ स्नान के लिए गांव-घर की महिलाओं के साथ प्रयागराज गई थी। बीते मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे वहां भगदड़ मच गई। इसके बाद से ही सीमा देवी लापता हैं। उनके साथ गई महिलाओं और अन्य लोगों ने उन्हें काफी ढूंढा। बावजूद उनका कुछ पता नहीं चल पाया। ग्रामीणों ने बताया कि सीमा के पति दयानंद पांडेय बेंगलुरू में रहकर नौकरी करते हैं। घर पर तीन बेटियां और एक बेटा है। मां के लापता होने की खबर मिलते ही सभी रोने लगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.