देवरिया, फरवरी 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। प्रयागराज में लगे महाकुंभ में जाने के लिए सदर रेलवे स्टेशन व भटनी रेलवे स्टेशन पर कुंभ यात्रियों की भीड़ शुक्रवार को भी देखी गई। यहां लोग ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करते हुए नजर आए। जबकि रोडवेज परिसर में भी कुंभ यात्रियों की भीड़ दिखी। रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ व जीआरपी भीड़ को देखते हुए मुस्तैद रही। प्रयागराज के संगम तट पर 13 जनवरी से महाकुंभ का आयोजन किया गया है। हर दिन बड़ी संख्या में लोग महाकुंभ में पहुंच कर संगम में स्नान कर रहे हैं। देवरिया से भी बड़ी संख्या में लोग जा रहे हैं। लोगों की सुविधाओं के लिए रेल प्रशासन की तरफ से कुंभ स्पेशल ट्रेन भी संचालित की गई हैं। बावजूद इसके रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों में चढ़ने के लिए लोगों को धक्का-मुक्की तक करनी पड़ रही है। शुक्रवार को भी सदर रेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.