किशनगंज, जनवरी 5 -- किशमगंज। संवाददाता शहर के रूईधासा स्थित महाकाल मंदिर में रविवार को विशेष पूजा व आरती का आयोजन किया गया।यहां सुबह से ही भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे थे।मंदिर के पुरोहित बाबा साकेत के सानिध्य में पूजा की गई।पूजा सुबह शुरू हुई थी।जो संध्या तक चली। संध्या में मंदिर परिसर में आरती की गई। यहां रविवार व सोमवार को विशेष पूजा आयोजित की जाती है।मंदिर में बाबा महाकाल और मां काली की पूजा की गई। पुरोहित के रूप में पंडित गोपाल झा भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...