नई दिल्ली, फरवरी 16 -- विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में हर बड़ा पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। बारह ज्योतिर्लिंगों में शामिल महाकाल मंदिर देश ही नहीं, दुनिया भर में अपनी खास परंपराओं के लिए जाना जाता है। महाशिवरात्रि के मौके पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूरी रात श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। रविवार देर रात से भगवान महाकाल का चार प्रहर का विशेष पूजन-अभिषेक हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु साक्षी बने। इस खास मौके पर सोमवार को भगवान महाकाल को पुष्प मुकुट से सजा सेहरा अर्पित किया जाएगा। आज साल में एक बार दोपहर के समय होने वाली भस्म आरती होगी, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। मंदिर प्रबंधन के अनुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.