नई दिल्ली, जुलाई 21 -- Ujjain Mahakaleshwar Temple : इस समय सावन का महीना चल रहा है। सावन के महीने में भगवान शंकर की विशेष पूजा की जाती है। उज्जैन में महाकाल मंदिर में सावन सोमवार पर महाकाल की सवारी निकाली जाती है। महाकाल की सवारी का विशेष महत्व होता है। इस सवारी के दौरान महाकाल रथ पर विराजमान होकर पूरे नगर का भ्रमण करते हैं। इस सवारी के दौरान ढोल नगाड़े बजाए जाते हैं। भक्तजन महाकाल की भक्ति में डूब जाते हैं और जोर-जोर से जयकारे लगाते हैं। इस सवारी को महाकाल की शक्ति और महिमा का प्रतीक माना जाता है। आज यानी सावन के दूसरे सोमवार पर महाकालेश्वर मंदिर से निकलने वाली ऐतिहासिक सवारी अनोखे रंगों और सांस्कृतिक स्वरूप में सजी नजर आएगी। आज भक्तों को महाकाल के एक साथ दो रूपों में दर्शन होंगे। अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर तथा हाथी पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.