मुरादाबाद, फरवरी 15 -- इच्छा पूर्ति सिद्धपीठ के तत्वावधान में महाकाल सेवक संघ ने पारकर रोड पर महाकाल रसोई का आयोजन किया। इसका शुभारंभ करते हुए पीठ के पीठाधीश्वर महंत प्रशांत गुरु ने महाकाल की महिमा का वर्णन करते हुए कहा बिना मांगे महाकाल की शरण में आ जाओ उल्हे सब कुछ मालूम है। वह इतना देंगे जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। महाकाल की आराधना करो जीवन में कष्टों मुक्ति मिलेगी और सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी। संचालन कर रहे मुकेश वर्मा ने बताया कि महाकाल सेवक संघ के कार्यकर्ता महाकुंभ में लोगों का मार्ग दर्शन और सेवा करने में लगे हैं। यह आखिरी दिन तक रहेंगे। इसके बाद रसोई में भोजन वितरण आरंभ हुआ। देर सायं तक बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में मोहित राज, प्रेमप्रकाश सक्सेना, सुशील शर्मा,अमित सक्सेना, आशीरष चित्रांश, सुनील ...