कानपुर, फरवरी 9 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। वाराणसी से इंदौर जा रही महाकाल एक्सप्रेस (20415) में गोविंदपुरी और भीमसेन स्टेशन के बीच रविवार रात को अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। इससे स्लीपर कोच का एक शीशा चकनाचूर हो गया और यात्री सहम उठे। रनिंग स्टाफ ने कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। हालांकि ट्रेन तब तक भीमसेन पार कर चुकी थी। इसके चलते रेलवे और सुरक्षा स्टाफ ने ट्रेन को उरई स्टेशन पर अटेंड किया। वहीं, आरपीएफ पोस्ट भीमसेन में अज्ञात पत्थरबाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। तीन-चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ भी की। हालांकि खास जानकारी हाथ नहीं लगी है। रविवार रात लगभग नौ बजे महाकाल एक्सप्रेस भीमसेन के लिए चली थी। ट्रेन चलने के 15-20 मिनट बाद ही पत्थरबाजी हो गई। एस-1 कोच की सीट नंबर 25 पर सफर कर रहे राजकु...