भागलपुर, जनवरी 10 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड के खवासपुर दियारा स्थित हाई स्कूल खेल मैदान पर चल रहे तीसरे खवासपुर चैंपियन क्रिकेट ट्रॉफी के एक मैच में महाकाल इलेवन बरोहीया ने सबरंग इलेवन अंडाल पश्चिम बंगाल को हरा अगले राउंड में प्रवेश कर लिया। पहले खेलते हुए महाकाल ने 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 146 रन बनाए। जवाब में अंडाल की टीम 13.2 ओवर में महज 95 रनों पर ही ढेर हो गई। मैन ऑफ द मैच विक्रम सिंह बने। अंपायर पवन, अनिल, अनुज और कमेंटेटर अनिल, अंकित, बबलू थे। आयोजक अध्यक्ष अंकित राज मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...