मेरठ, फरवरी 20 -- जागृति विहार सेक्टर पांच स्थित शिवम महाकालेश्वर मंदिर में विग्रहों को प्रतिष्ठित करने के लिए आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में गुरुवार को धार्मिक अनुष्ठानों के बीच विभिन्न कार्यक्रम हुए। महोत्सव आचार्य विजयकांत कौशिक के सानिध्य में आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं मौजूद रहे। सुबह भगवान श्रीगणेश का आह्वान कर मंगलाचरण किया गया। आचार्य विजयकांत कौशिक ने बताया पुष्पाधिवास और फलाधिवास कराया गया। यजमान अश्वनी गुप्ता, रजनीश कौशल, सचिन त्यागी रहे। पुष्पाधिवास के दौरान देव प्रतिमा को सुगंधित पुष्पों से आच्छादित किया गया। फलाधिवास में मौसमी फलों से विशेष पूजन किया गया। उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व देव विग्रह का शुद्धिकरण और ऊर्जा जागरण इन विधियों से किया जाता है। शाम के समय मंदिर प्रांगण में गणपति यज्ञ आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.