भागलपुर, जनवरी 27 -- अगर आप धार्मिक यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। आईआरसीटीसी भागलपुर से 11 मार्च को एक खास टूरिस्ट ट्रेन चलाने जा रही है। यह पूरा सफर 9 दिनों का होगा। इस यात्रा में आपको महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, नागेश्वर और सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। इसके अलावा आप द्वारिकाधीश मंदिर, बेट द्वारिका और अक्षरधाम मंदिर भी घूम सकेंगे। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन मौका है जो एक साथ कई बड़े तीर्थ स्थलों पर जाना चाहते हैं। ट्रेन इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी यह ट्रेन भागलपुर से चलकर जमालपुर, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर और पटना होते हुए आगे बढ़ेगी। रास्ते में यह जहानाबाद, गया, सासाराम और डीडीयू स्टेशनों से भी होकर गुजरेगी। कुल मिलाकर यह यात्रा आठ रात और नौ दिन की होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...