बिहारशरीफ, मार्च 30 -- महाआरती से पहले सुरक्षा और सफाई का निरीक्षण फोटो : सिलाव निरीक्षण: सिलाव में छठ घाट का निरीक्षण करते एसडीओ कुमार ओमकेश्वर व अन्य। सिलाव, निज संवाददाता। प्रखंड के छठ घाट और पाँच अप्रैल को होने वाली महाआरती के आयोजन स्थल का निरीक्षण अधिकारियों द्वारा किया गया। राजगीर कुमार ओमकेश्वर, डीएसपी सुनील कुमार, बीडीओ प्रहलाद कुमार, सीओ आकाश दीप और थानाध्यक्ष मो. इरफान खान ने श्याम सरोवर तालाब पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। एसडीओ ने नगर पंचायत के अधिकारियों को तालाब में बैरिकेडिंग कराने, साफ-सफाई सुनिश्चित करने और रोशनी के लिए बल्ब लगाने के निर्देश दिए। महाआरती का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.