गढ़वा, अक्टूबर 1 -- डंडई, प्रतिनिधि। नवरात्र पर्व के महाअष्टमी मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम के साथ मां दुर्गे के आठवें स्वरूप महागौरी माता की पूजा अर्चना की गई। अहले सुबह पूजन के बाद दोपहर मुहूर्त के अनुसार क्षेत्र के सभी पूजा पंडालो में दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीपदान अनुष्ठान में पहुंचे श्रद्धालुओं में खासकर महिलाओं की भीड़ अधिक रही। प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी धाम स्थल पर पूजन के बाद दीपआरती को लेकर गांव घर के बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु पहुंच गए। वहीं उमस भरी गर्मी के बीच श्रद्धालु मां दुर्गे की प्रतिमा से लेकर सड़क पर खड़े होकर आरती में शामिल हुए। मां दुर्गे की प्रतिमा स्थल पर अलग-अलग दीपक का स्वास्तिक चिन्ह बनाया गया। उसके बाद सभी एक साथ होकर जगत जननी माता दुर्गा के आरती भजन में शामिल हुए। मां दुर्गे की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.