मधुबनी, फरवरी 8 -- मधुबनी। किसानों की डिजिटल पहचान की महत्ता एवं किसानों की सुविधा को देखते हुए फार्मर रजिस्ट्री महाअभियान के तृतीय चरण को अब 11 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है। सभी किसान अपने नजदीकी वसुधा केंद्र पर जाकर नि:शुल्क पंजीकरण कर सकते हैं। जिलाधिकारी, आनंद शर्मा फार्मर रजिस्ट्री महाअभियान तृतीय चरण के कार्यों का प्रतिदिन वर्चुअल माध्यम से स्वयं समीक्षा कर रहे है। फार्मर रजिस्ट्री महा अभियान के क्रम में शनिवार तक मधुबनी जिले के 1 लाख 41 हजार 500 के लगभग किसानों का फार्मर रजिस्ट्री हुआ है। सभी वरीय अधिकारी अपने आवंटित प्रखंडों में चल रहे महा अभियान के तहत कार्य की प्रगति का जायजा ले रहे है। जिला में एग्रोस्टैक परियोजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करने हेतु प्रखण्ड एवं पंचायत स्तर के सभी विभाग के कर्म...