दरभंगा, सितम्बर 7 -- लहेरियासराय। सूबे के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से संचालित राजस्व महाअभियान की सफलता को लेकर नगर निगम सभागार में शनिवार को बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी की अध्यक्षता में बैठक की गयी। इसमें महापौर अंजुम आरा, उप महापौर नाजिया हसन, सभी 48 वार्डों के पार्षद व नगर निगम के कर्मी थे। मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि 16 अगस्त से 20 सितम्बर तक चल रहे राजस्व महाअभियान को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गयी। इसमें दरभंगा शहर में चल रहे महाअभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को कार्य में और तेजी लाने तथा समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया है ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके और भूमि अभिलेखों में सुधार सुनिश्चित हो सके। इस बैठक में बताया गया कि अभियान का उद्देश्य भूमि अभिलेखों ...