बहराइच, मई 23 -- महसी, संवाददाता। आपरेशन सिंदूर को अंजाम देने वाले वीर सैनिकों के सम्मान में गुरुवार को महसी में विशाल शौर्य तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। महसी विधायक सुरेश्वर सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर पदयात्रा में शामिल लोगों ने सैनिकों के सम्मान में, हम हैं मैदान में जैसे जयकारे लगाए। विधायक ने कहा आपरेशन सिंदूर ने भारत की बेटियों का मान बढ़ाया है। महसी तहसील परिसर से निकली पदयात्रा महराजगंज, गोसाईंन पुरवा, विष्णू पुर चौराहा होते हुए महसी कस्बा पहुंची। बैंड बाजे के बीच हजारों की संख्या में लोग हाथों में तिरंगा झंडा लेकर यात्रा में शामिल हुए। विधायक ने ब्लाक परिसर में लगे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिलापट्ट पर पुष्प अर्पित कर वीर सपूतों को याद किया। पदयात्रा में नानपारा चीनी मिल के डायरेक्टर अखंड प्रत...