अयोध्या, मार्च 22 -- रुदौली। श्री महर्षि सुपन सुदर्शन महाराज की 48वीं जयंती श्री मनकामनेश्वर महादेव सुपन सुदर्शन मंदिर पर मनाई गई। इस मौके पर जवाबी कीर्तन सचदेवा शरारती कानपुर व रोशनी अनजान लखनऊ के बीच हुआ। मुख्य अतिथि राम चंद्र यादव ने कहा कि महाभारत काल में महर्षि सुपन के महात्म का वर्णन किया गया है। सनातन धर्म में समता मूलक समाज का अनूठा उदाहरण महर्षि से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि युधिष्ठिर के राजसूय यज्ञ में महर्षि के भोजन नहीं करने से घंटा नहीं बजा। पांडवों के महर्षि को भोजन कराने के बाद ही घंटा बजा। संयोजक श्याम सलोना ने बताया कि 48 वर्ष से जयंती का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर में प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान अशोक कसौधन, राजेश गुप्त, श्याम बाबू गुप्त, अनिल मिश्र, नीरज द्विवेदी, विकास मिश्र, सचिन कसौधन, सभासद आशीष वैश्य, पंकज शर...