हजारीबाग, जुलाई 11 -- हजारीबाग : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वनांचल विद्या मंदिर कोर्रा में महर्षि वेद व्यास की जयंती मनाई गई। विद्यालय के निदेशक अजीत कुमार सिंह ने महर्षि वेद व्यास जी की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों को वेद व्यास जी के जीवन से प्रेरणा लेने और हमेशा गुरुजनों के द्वारा बताए गए रास्तों पर चलने की बात कही। प्रधानाचार्य राजीव रंजन सहाय ने गुरु पूर्णिमा, सनातन संस्कृति और अपने गौरवशाली इतिहास की जानकारी देते हुए अपने देश के उत्थान में योगदान देने का बच्चों को आह्वान किया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन आचार्य प्रमोद कुमार राय, अशोक ठाकुर, शिशुपाल शर्मा, रमाशंकर शर्मा, आचार्या संगीता राणा, नीतू कुमारी शर्मा, ऊषा कुमारी, मीना कुमारी, सुमन कुमारी, नीभा सिंह और प्रतिभा पांडेय ने किया।

हि...