बस्ती, अक्टूबर 8 -- बस्ती, निज संवाददाता। आरएसएस की एकलव्य शाखा संघ स्थान अमहट स्थित शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। यहां पर श्रद्धालुओं ने महर्षि वाल्मीकि कृत अखंड रामायण का पाठ किया। कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम स्थल पर एकत्र हुए और उत्साह के साथ रामायण पाठ में शामिल हुए। महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह का शुभारंभ डीएम रवीश गुप्ता ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप जलाकर से किया। डीएम ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ज्ञान एवं सामाजिक समरसता के अग्रदूत थे। उनके द्वारा रचित रामायण हमें पारिवारिक, सामाजिक एवं नैतिक मर्यादाओं का पालन करना सिखाती है। आरएसएस के सुभाष शुक्ल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपने ज्ञान और तप के बल प...