रामगढ़, अक्टूबर 7 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति के ऐसे आदर्श पुरुष हैं जिन्होंने रामायण जैसे महाकाव्य के माध्यम से समाज को सत्य, मर्यादा और धर्म का संदेश दिया। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर जीवन में सादगी, सेवा और नैतिकता को अपनाना चाहिए। उक्त बातें टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल चैनपुर के प्राचार्य प्राचार्य तारकेश्वर कुमार ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, चैनपुर में मंगलवार को शरद पूर्णिमा एवं महर्षि वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास और भक्ति भाव से मनाया गया। विद्यालय परिसर में सुबह से ही एक विशेष माहौल देखने को मिला, जहां छात्र-छात्राएं भारतीय संस्कृति और परंपरा के रंग में रंगे नज़र आए। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन से हुआ। तत्पश्चात हिंदी शिक्षक एवं महात्मा हंसराज हाउ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.