भदोही, अक्टूबर 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंगलवार को जिले के मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन में हुआ। प्रमुख मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दर्शन-पूजन कर भक्त कृतार्थ होते रहे। बाल्मीकि के बताए पथ पर चलने का लोगों ने संकल्प लिया। धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान विद्वतजनों ने बताया कि कवि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित विश्व प्रसिद्ध कालजयी कृति रामायण महाकाव्य सामाजिक मूल्यों, मानव मूल्यों एवं राष्ट्र मूल्यों की स्थापना का आदर्श है। महर्षि वाल्मीकि द्वारा अपने ग्रंथ में वर्णित स्थल जिन्हें राम-जानकी मार्ग, राम वन गमन मार्ग आदि के रूप में जाना जाता है। ऐसे लगभग 280 स्थल आज भी सम्पूर्ण भारत में विद्यमान हैं। उत्तर प्रदेश में र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.