लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंगलवार को नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। पूरे शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल दिखाई दिया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने जयघोष और भक्ति गीतों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा की शुरुआत सब्जी मंडी स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर से गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों की धुन के साथ हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, बच्चे और युवा इसमें शामिल हुए। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः वाल्मीकि मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं। वीर हनुमान, माता सीता, भगवान राम, भारत माता, शिव-पार्वती, महर्षि वाल्मीकि और केवट समेत अनेक सजीव झांकियां लोगों को पौराणि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.