बुलंदशहर, अक्टूबर 7 -- राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के तत्वावधान में मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना राज्य मंत्री उत्तराखण्ड क़ी प्रेरणा से विचार गोष्ठी एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजक राम मकवाना रहे। अतिथि सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल रहीं। संचालन जिलाध्यक्ष विनय गौरव ने किया। नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल ने महर्षि वाल्मीकि के योगदान को याद करते हुए कहा कि हमें भगवान महर्षि वाल्मीकि ने भगवान राम के जीवन चरित्र को उनके जन्म से पहले ही लिखकर दिया था। सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण से ही सभी ने राम के चरित्र का व्याख्यान किया। उद्योग व्यापार मंडल (नरेंद्र) के अध्...