मुरादाबाद, अक्टूबर 7 -- मंगलवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष जयवीर यादव ने महर्षि वाल्मीकि के विचारों की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जयंती पर उनके विचारों को याद कर उनके जीवन से प्रेरणा लेना महत्वपूर्ण है। वह एक महान ऋषि थे। उन्होंने रामायण की रचना की और हमें सदमार्ग पर चलने की राह दिखाई। उनके विचारों में प्रेम, त्याग, तप और यश की भावनाएं शामिल हैं। कहा कि उनके विचार हमें सही रास्ते पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनकी जयंती पर हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रेम बाबू बाल्मीकि,संजीव चौधरी, वेद प्रकाश सैनी,अस्कार पाशा,एम. पी. सिंह,योगेन्द्र यादव, प्रदीप यादव, वीरेंद्र प्रसाद, सरदार सिंह पाल,राजेश्वरी यादव,दलप्रीत सिंह,जिगरी मलिक आदि म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.