बागपत, अक्टूबर 7 -- नगर में विभिन्न स्थानों पर महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा पट्टी चौधरान से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग से होकर गुजरी। इसके अलावा विभिन्न संगठनों ने उनकी मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया। पट्टी चौधरान में आयोजित वाल्मीकि जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शोभायात्रा निकाली गई। महर्षि वाल्मीकि प्रतिमा को रथ में सवार कर नगर के मुख्य मार्ग से निकल गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यमंत्री केपी मलिक ने किया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष बबीता तोमर, रालोद नेता अश्वनी तोमर, माल्यार्पण कर्ता भाजपा नेता सुधीर मान, द्वीप प्रज्वलित कर्ता डा.योगेश जिंदल, विशेष अतिथि हलीम चौधरी, विशेष सहयोगी श्याम बाबू वाल्मीकि, राजेंद्र जाटव रहे। इसके अलावा प् शहर कांग्रेस कमेटी ...