पूर्णिया, जनवरी 22 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ थाना अंतर्गत तरौना गांव में बुधवार को महर्षि मेंही सत्संग का आयोजन किया गया। यह सत्संग स्वर्गीय डॉ. सुरेश चंद्र विश्वास एवं उनकी पत्नी धर्मशिला देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके आवास परिसर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अररिया जिला से आए महर्षि मेंही के शिष्य प्रदीप बाबा ने सत्संग की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सत्संग ही मानव जीवन का सार है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने गुरु द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने बताया कि महर्षि मेंही के उपदेशों पर चलकर मनुष्य ईश्वर भक्ति के माध्यम से अपने जीवन को श्रेष्ठ बना सकता है और महा मानव के मार्ग पर अग्रसर हो सकता है। प्रदीप बाबा ने पांच पापों से दूर रहने, सदाचार एवं शिष्टाचार को अपनाने तथा नशामुक्त जीवन जीने की अपील की। साथ...