पूर्णिया, फरवरी 7 -- केनगर, एक संवाददाता।केनगर प्रखंड के गोकुलपुर पंचायत स्थित गोकुलपुर महर्षि मेंही आश्रम में शुक्रवार को एक दिवसीय संतमत सत्संग का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष सुबोध मेहता के पिता स्व. भुवनेश्वर मेहता की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया। सत्संग में संतमत आश्रम के स्वामी विपिन बाबा सहित अन्य संतों और महात्माओं ने बारी-बारी से प्रवचन दिए। प्रवचनों में भक्ति, सदाचार और मानवीय संस्कारों पर बल दिया गया। संतों ने कहा कि ईश्वर भक्ति के माध्यम से आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने स्व. भुवनेश्वर मेहता के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भव्य भंडारा और भजन-कीर्तन का ...