भागलपुर, मई 12 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बरारी कुप्पाघाट स्थित महर्षि मेंहीं आश्रम में महर्षि मेंहीं परमहंस की 141वीं जयंती रविवार को पूरे धूमधाम से मनाई गई। इसके लिए आश्रम परिसर को फूलों से सजाया गया था। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सुबह निकली शोभायात्रा थी, जिसका नेतृत्व पंकज बाबा कर रहे थे। शोभायात्रा में बैंड-बाजे, सजे हुए घोड़े, महर्षि मेंहीं के शांति संदेश रथ और उनकी झांकी थी। यह शोभायात्रा तिलकामांझी, कचहरी चौक, घंटाघर, खलीफाबाग, स्टेशन चौक, नया बाजार, आदमपुर, खंजरपुर, मायागंज होते हुए आश्रम परिसर में समाप्त हुई। शोभायात्रा के दौरान संतमत से जुड़े भजन, कीर्तन और अमृतवाणी की प्रस्तुति होती रही। महिलाएं, पुरुष, युवा व बच्चे पूरी श्रद्धा से शोभायात्रा में सम्मिलित रहे। भजनों की धुन पर भक्त नाचते-गाते नजर आए। शोभायात्रा के उपरांत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.