बरेली, जनवरी 12 -- बरेली। महर्षि महेश योगी का 109वां जन्मदिवस सोमवार को महर्षि विद्या मंदिर में ज्ञान युग दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक रीता पांडे, विद्यालय प्रधानाचार्य आरएल सिंह ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से विश्व शांति की स्थापना विषय पर अपने सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों को ज्ञान, चेतना एवं नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रांगण में संगीतमय सुंदरकांड पाठ हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.