देवघर, जुलाई 10 -- देवघर, प्रतिनिधि। रामपुर देवघर अवस्थित परम पूज्य महर्षि महेश योगी के आश्रम में गुरुवार को धूमधाम से गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। मौके पर प्रबंधक अजीत कुमार श्रीवास्तव एवं आचार्य दिलीप उपाध्याय के सानिध्य में 65 बटुक पंडितों द्वारा गुरु पूजन के साथ समारोह की शुरुआत की गई। मिली जानकारी के अनुसार इस आश्रम में आचार्य दिलीप उपाध्याय एवं वैदिक पंडितों द्वारा शांति पाठ व रुद्राभिषेक विश्व शांति के लिए प्रतिदिन किया जाता है। इस दौरान चारों वेदों का मंगलाचरण किया गया व पुरुसूक्त का पाठ किया गया। जिसमें मोहल्ले और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर गुरु को याद किया गया तथा सभी लोगों के बीच प्रसाद का वितरण एवं भोजन कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.